पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर कार को बचाते ट्रोला पलटा

हाईवे पर कार को बचाते ट्रोला पलटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे से ट्रैफिक हुआ एक तरफा, बाल-बाल बचे कार ट्रोला चालक

भास्करन्यूज | सिरोही

राष्ट्रीयराजमार्ग 62 पर बालदा गांव के पास गलत साइड में रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रोला कार को टक्कर मारने के बाद सड़क के बीच पलट गया। हादसे में ट्रोला चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार जामनगर से पाउडर की बोरियां भर कर हरियाणा जा रहा था।

बालदा गांव के पास सिरोही से पिंडवाड़ा की ओर जा रही कार का चालक वाहन को गलत साइड में पहुंच ट्रक को ओवरटेक करने अचानक ट्रोला के सामने पहुंच गया। ट्रोला चालक ने कार को बचाते हुए साइड में वाहन करना चाहा, लेकिन पहाड़ी के कारण कार से टक्कर मारने के बाद सड़क के बीच पलट गया, जबकि चालक कार को लॉक कर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान राजमार्ग एक तरफ से बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 के पायलट नाजिम अली तथा मेल नर्स नरेंद्रसिंह ने मौके पर पहुंच गंभीर रुप से घायल ट्रोला चालक जोगेंद्रसिंह को प्राथमिक उपचार देते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाहरीघाटा पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तथा यातायात को एक तरफा करवाई।

सिरोही. बाहरीघाटामें कार को बचाते समय ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया।