पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. विवेकानंदराजकीय माध्यमिक स्कूल में इको क्लब की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थाप्रधान हीरालाल खत्री ने बताया कि इको क्लब की ओर से निबंध, पोस्टर, मेहंदी रचना, नींबू दौड़, छात्र छात्रा दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सवाराम जसपालसिंह राठौड़, मोबिन खान रुकसार बानो, मोबिन खान मीठालाल, रुकसार पल्लवी, निकेश शनि क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर रहे। छात्रों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार वितरण किए। ईको क्लब प्रभारी मंछाराम ने जल, ध्वनि, वायु तथा भूमि प्रदूषण के कारणों निवारण के उपाय तथा पानी, बिजली इंधन के समुचित उपयोग करने की जानकारी दी।