- Hindi News
- सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया आज ग्रहण करेंगी पदभार
सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया आज ग्रहण करेंगी पदभार
नवनिर्वाचितजिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया शुक्रवार को जिला परिषद में पदभार ग्रहण करेगी। इस मौके पर पशुपालन मंत्री ओटाराम देवासी सांसद देवजी पटेल मौजूद रहेंगे। भाजपा मीडिया सेल के लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अपना कार्यभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारी की शुरुआत करेंगी।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में कलेक्टर वी. सरवन, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण परसरामपुरिया आनंदीदेवी परसरामपुरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. विनोद परसरामपुरिया की पुत्रवधू हैं।