पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीबीजे बैंक की वैलांगरी शाखा में चोरी का प्रयास

एसबीबीजे बैंक की वैलांगरी शाखा में चोरी का प्रयास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैलांगरीस्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा में बीती रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी का ताला नहीं टूटने से वे असफल रहे। इसके बाद चोरों ने एक मंदिर के दान पत्र से नकदी अन्य सामान चुरा लिया साथ ही एक बंद मकान में भी चोरी की।

पुलिस के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक एफआर रोहिन ने बताया कि वैलांगरी बस स्टैंड के पास तथा स्कूल के सामने स्थित एसबीबीजे शाखा के ताले तोड़ कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन तिजोरी नहीं टूटने से बड़ी वारदात होने से बच गई, जबकि वहां रखी फाइलों को तितर बितर कर दिया। रोहिन ने बताया कि वैलांगरी बैंक की शाखा गत मार्च 2014 में शुरु हुई थी, तथा तिजोरी में करीब चालीस हजार रुपए रखे हुए थे। कृष्णगंज पुलिस चौकी प्रभारी भैरूसिंह ने बताया कि इस मामले में अनादरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शेष| पेज 18



चोरोंने बैंक के अलावा हरिजनवास स्थित कालकाजी माता मंदिर के ताले तोड़ दान पात्र से पैसे अन्य सामान चुरा ले गए। इसके अलावा एक बंद मकान का ताला तोड़ा गया। बंद मकान का मालिक मजदूरी के लिए राज्य के बाहर परिवार सहित रहता है।