- Hindi News
- 31 मार्च तक ठीक होगी राशन कार्ड की गलतियां
31 मार्च तक ठीक होगी राशन कार्ड की गलतियां
सिरोही | जिलारसद अधिकारी गुल मोहम्मद कुरैशी ने जिले के उपभोताओं से अनुरोध किया है कि वे उन्हें प्राप्त नवीन कंप्यूटरीकृत राशन कार्ड में यदि कोई त्रुटि हो तो संबंधित प्राधिकृत अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सुधरवा लें। गलतियां 31 मार्च से पूर्व तक ही ठीक की जाएंगी।
इसके लिए नगरीय क्षेत्र में जिला रसद अधिकारी, आयुत नगरपरिषद एवं संबंधित क्षेत्र से नगरपालिका कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी कार्यालय में व्यवस्थाएं की गई हैं।