वित्तीय साक्षरता अभियान
सिरोही | नाबार्डएवं सोशल अवेयरनेस वॉयस ऑफ ईच सोसायटी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ठेठ मारवाड़ी शैली में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत रूड सेटी में नुकड़ नाटक आयोजित किया गया। नुकड़ नाटक के जरिए प्रशिणार्थियों को प्रधानमंत्री जन-धन एवं भामाशाह योजना में मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके एसबीबीजे के मगन सिंह राठौड़, निदेशक बीपी माथुर एलडीएम एसी रावल मौजूद थे।
सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड एसपी सोनकुसले ने बताया कि गुरुवार को पिंडवाड़ा लॉक के पातुंबरी, खाकरवाड़ा, काछोली तथा भावरी गावों में नुकड़ नाटकों का आयोजन किया गया। 13 फरवरी को मांडवाड़ा देव, बोरउमरी, फूलाबाई खेड़ा तथा कोटड़ा में नुकड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।