पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त ने बजट की मंजूरी मांगी और पास हो गया 34 करोड़ का बजट

आयुक्त ने बजट की मंजूरी मांगी और पास हो गया 34 करोड़ का बजट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने वर्ष 2015- 16 के लिए अपना 34 करोड़ का बजट पास किया है, लेकिन उसे यह बजट पास करने में एक मिनिट से अधिक का वक्त नहीं लगा। बैठक के एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए बजट स्वीकृति बाबत और सभी ने 34 करोड़ 1 लाख 21 हजार के बजट की स्वीकृति दे दी। किसी ने आपत्ति दर्ज करवाई और किसी ने कोई सुझाव दिया। किसी भी निकाय का बजट उसकी ओर से साल भर में करवाए जाने वाले कार्यों, खर्चे और अन्य गतिविधियों के लिए तय किया गया पूर्वानुमान और योजनाओं को क्रियान्वित करने का खाका होता है। बजट के माध्यम से ही यह तय होता है कि बोर्ड शहर के विकास के लिए क्या करेगा और उस पर होने वाला खर्च कहां से आएगा, लेकिन 34 करोड़ के इस बजट को महज खानापूर्ति बनाकर पारित कर दिया गया। इस बजट के अलावा अन्य जिन 32 बिंदुओं पर चर्चा हुई। उनमें से एक को छोड़ कर शेष सभी चर्चा के बाद पारित कर दिए गए। बैठक नगर परिषद सभागार में सभापति ताराराम माली की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे शुरू हुई। इसके बाद बैठक के एजेंडे अनुसार कार्रवाई शुरू की गई। नगर परिषद आयुक्त ने एक-एक कर एजेंडे में लिखे प्रस्ताव सुनाए, जिन्हें पार्षदों ने सहमति से पारित किए। बैठक में उप सभापति धनपतसिंह समेत पार्षदगण मौजूद थे।



यहप्रस्ताव रोका गया

बैठकमें शहर के वीर मंदिर मय प्याऊ के जारी पट्टे के संबंध में आपत्ति के बिंदु पर आगामी बैठक में चर्चा करने पर सहमति हुई।



बगीचों का हो सौंदर्यीकरण

वहींशहर के बगीचों के सौंदर्यीकरण पर भी पार्षदों ने प्रस्ताव पारित किया। पार्षदों ने शहर के मुख्य सार्वजनिक पार्कों के अलावा कॉलोनियों में स्थित बगीचों के सौंदर्यीकरण करने की मांग की। सभापति ने बताया कि बगीचों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें शादी अन्य अवसरों के लिए लोगों को उपलब्ध करवा सकते हैं, ताकि उनसे नगरपरिषद को आय भी हो। वहीं नेहरु गार्डन में फव्वारा झरना चालू करने तथा बगीचों में सुरक्षा के लिए चौकीदार माली लगाने का भी प्रस्ताव लिया गया।

चौड़ाहोगा पैलेस रोड

बैठकमें अहिंसा सर्किल से सरकेपी स्कूल तक रास्ता चौड़ा करने तथा इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। पार्षदों ने सड़क के दोनों ओर एंगल चैन लगाने का सुझाव भी दिया।



वहीं महिला छात्रावास के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पास किया। सभापति ने कहा कि इस भवन की मरम्मत कर इसे किराए पर भी दिया जा सकता है, ताकि नगरपरिषद को इससे आय हो। सार्दुलपुरा आवासीय योजना प्रथम में भूखंड आवंटन का भी प्रस्ताव पास किया गया।

भ्रमण के लिए तैयार होगा कालकाजी रोड

बैठकमें कालकाजी तालाब मुख्य मार्ग से अर्बुदा गोशाला तक रोड चौड़ा करना लाइट मुख्य द्वार बनवाकर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके सौंदर्यीकरण से लोग यहां भ्रमण के लिए भी सकेंगे। साथ ही भाटकड़ा स्कूल के बाहर टॉयलेट निर्माण शहर के मुख्य मार्गों पर गलियों में स्पीडब्रेकर लगाने का प्रस्ताव लिया गया। मेसर्स जुहारमल फूलचंद दुकान से बालाजी रेजिडेंसी तक सड़क निर्माण, महाकालेश्वर मंदिर से मामाजी मंदिर तक सड़क निर्माण कायनहाउस के पीछे वाले भाग में रेन बसेरा आगे के हिस्से में दुकान काम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं शहर के मुख्य-मुख्य जगहों पर रिक्शा स्टैंड तय करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।



साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में पार्किंग स्थल तय करने का प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान पार्षदों ने शहर में बगैर पार्किंग के बने कॉम्पलेक्सों को सीज करने का भी सुझाव दिया। वहीं नगर परिषद भूमि को चिन्हित कर वायर फेसिंग कराने का प्रस्ताव लिया गया।

हाउसिंग बोर्ड के सामने बने बस स्टैंड

बैठकमें बकसावा कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य कराने पर चर्चा की गई। वहीं हाउसिंग बोर्ड के सामने आधुनिक बस स्टैंड बनाने के बिंदु पर पार्षदों ने रोडवेज के अधिकारियों को इस संबंध में लिखने का प्रस्ताव लिया। इसके बाद वर्तमान हवाई पट्टी को शहर से दूर स्थानांतरित करने, भाटकड़ा सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फूले प्रतिमा लगाने, तीन बत्ती चौराहा गोयली चौराहा का सौंदर्यीकरण करने, जेलरोड पर हीरो शोरूम के पास सड़क चौड़ी करने मूर्ति लगाने का प्रस्ताव लिया गया।

प्रतापकी मूर्ति लगाने पर बनी सहमति

बैठकके दौरान सरजावाव दरवाजा के बाहर चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने सौंदर्यीकरण के बिंदू पर सभी पार्षदों ने सहमति व्यक्त कर प्रस्ताव पारित किया। वहीं सरजावाव दरवाजा के जीर्णोद्धार के बिंदू पर पार्षदों ने कहा कि पहले भी इसका काम शुरू किया गया था, लेकिन वह अभी तक अधूरा पड़ा हैं। इस लिए जिस ठेकेदार को यह कार्य दिया गया था, उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। शहर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े बड़े-बड़े पेड़ों की छंटाई करवाने के संबंध में सभी ने सहमति जाहिर की।





वहीं डाक बंगले के पीछे रोड को चौड़ा कर सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

बजट में ऐसे भी प्रावधान

नगरपरिषद की ओर से 2015-16 के लिए 34 करोड़ 1 लाख 21 हजार रुपए का बजट पास किया गया है। इस बजट में 31 करोड 34 लाख 55 हजार के खर्च बताए गए हैं, जबकि 2 करोड़ की बचत है। बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन पर सवाल उठाए जाने थे, लेकिन किसी की ओर से इस पर चर्चा नहीं हुई। वाहन रख रखाव पर 12 लाख, कार पर 12 लाख, लोडर पर 40 लाख, डंपर पर 15 लाख, इलेक्ट्रिक फिटिंग पर 10 लाख, फर्नीचर पर 15 लाख, पंखे खरीद पर 2 लाख टाइप राइटर कंप्यूटर पर 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

किसी भी सदस्य ने नहीं दिया बजट पर कोई सुझाव या आपत्ति

सिरोही. नगरपरिषद सभागार में आयोजित बैठक में चर्चा करते सभापति एवं पार्षदगण।