सिरोही| आर्टऑफ लिविंग संस्था के मार्च में दिल्ली में यमुना
सिरोही| आर्टऑफ लिविंग संस्था के मार्च में दिल्ली में यमुना किनारे तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव को लेकर शहर रामझरोखा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार शाम साढ़े 7 बजे सत्संग कार्यक्रम होगा। टीम के दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर से संस्था के प्रांत संयोजक अभिषेक श्रोति तथा वरिष्ठ गायक डॉ सौरभ अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में आर्ट ऑफ लिविंग का हैपीनेस प्रोग्राम ध्यान सुर्दशन क्रिया से लोगों को लाभाविंत किया जाएगा।
सिरोही में आज होगा सत्संग