सिरोही| राजस्थानपेंशनर समाज के भवन में निशुल्क बॉडी चैकअप शिविर
सिरोही| राजस्थानपेंशनर समाज के भवन में निशुल्क बॉडी चैकअप शिविर का आयोजन किया गया। न्यूट्रेशन सेंटर के प्रभारी प्रतापराम ने बताया कि हमारे शरीर की ऊचाई के हिसाब से वजन का एक मानक तय है, शरीर ओवरवेट होना या अंडर वेट होना शारीर का असंतुलन का प्रतीक है। इसी तरह मनुष्य की उम्र और वजन के हिसाब से बॉडी फैट, मशल मारस, बोन मास, बीएमआई, डीसीआई, मेटीबोलिक ऐज बॉडी वॉटर एवं वारसल फैट एक निश्चित अनुपात में होना चाहिए। इसमें अगर भिन्नता पाई जाए तो शरीर रोग ग्रस्त होगा। समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंदल ने फैमेली न्यूट्रेशन टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया संसार में वही मनुष्य सुखी होगा जो निरोग है। इसलिए निरोग रहने के लिए हमें दिनचर्या द्वतुचर्या के अनुरुपप चानपान आहर विहार रहन सहन का ध्यान रखते हुए पाथ्य अपथ्य का चयन विवेक से करना चाहिए।
पेंशनर्स ने कराया बॉडी चैकअप