सिरोही में कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न
सिरोही| राजस्थानसहायक कर्मचारी संघ एकीकृत जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष वीसाराम मेघवाल की अध्यक्षता एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार के आतिथ्य में डाक बंगले में आयोजित की गई। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रमेश सेन ने दी।
बताया कि मोहम्मद हनीफ एवं जीवाराम ने सहायक कर्मचारी संघ एकीकृत की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम गर्ग, महामंत्री अरविंद प्रजापति, महामंत्री पन्नाराम राणा, कोषाध्यक्ष मुकेश सगरवंशी, प्रचारमंत्री कमलसिंह, बदाराम कुम्हार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुजारसिंह, मोहम्मद हनीफ, जीवाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।