िसरोही में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली
सिरोही| डिस्कॉमकी ओर से लाइनों के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए शनिवार को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार बिजली के रखरखाव को लेकर नयाखेड़ा जीएसएस से जुड़े 33 केवी के लाइन के फिडर बंद रहेंगे, जिससे शहर में सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी, लेकिन विभाग की ओर से रोजाना सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक बिजली कटौती की जाती है। ऐसे में शहरवासियों को पूरे सात घंटे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।