एकीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिरोही. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश महासचिव अमृतदास वैष्णव ने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को ज्ञापन भेजकर एकीकरण के मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कर समस्या समाधान की मांग की है। इसके साथ ही विद्यार्थी मित्रों के नियमितीकरण एवं राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नई आबादी जावाल को आदर्श स्कूल में मर्ज करना नियमों के विपरीत उल्लंघन माना है। दो किमी दूर स्कूल को एकीकरण करके नई आबादी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है, एकीकरण से मुक्त करने की मांग की गई है।