कलेक्टर ने किसानों की समस्याएं सुनीं
कलेटरवी.सरवन कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए किसानों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
कलेटर ने बिजली चोरी रोकने, ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे ट्रांसफार्मर जो बार-बार जल जाते हैं, उनके कारणों का पता लगाने, ग्रामीणों की समस्याओं के लिए विद्युत वितरण निगम की ओर से आयोजित की जाने वाली चौपालें जीएसएस स्टेशन पर आयोजित कर गांवों में आयोजित करने के सुझाव को गंभीरता से लिया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही मोबाइल पर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
किसान संगठन के पदाधिकारी हीरालाल, सवाराम, वनाराम तथा धर्माराम चौधरी, शिव सिंह देवड़ा, केसाराम पुरोहित, सांखला राम माली, चंपालाल हंसाजी, बाबू सिंह राव, हजारी मल, मुकेश ओझा समेत अन्य किसान प्रतिनिधियों ने विद्युत करंट से उनकी पशुओं की सुरक्षा के लिए इंसुलेटर लगाने, विद्युत कनेक् शन के नाम बदलने की प्रक्रिया के सरलीकरण, विभिन्न कृषक कल्याणकारी प्रशिक्षण ग्रामीण चौपाल पर आयोजित करने समेत कई बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किए। इस मौके एडीएम प्रहलाद सहाय नागा उपखंड अधिकारी ओपी विश्नोई ने भी किसानों की मंशा अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के संबंध में सहमति व्यक्त की तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।