- Hindi News
- अब शहर के विकास पर आप भी दे सकेंगे सुझाव
अब शहर के विकास पर आप भी दे सकेंगे सुझाव
शहर का कोई भी नागरिक सुझाव लिखकर डाल सकेगा पेटिका में
भास्कर न्यूज. सिरोही
अब शहर के विकास में आमजन की सहभागिता भी बढ़ेगी। इसके लिए नगरपरिषद के सभापति ताराराम माली ने अपने कक्ष के बाहर एक सुझाव पेटिका लगाई है, जिसमें शहर का कोई भी नागरिक अपना सुझाव लिखकर डाल सकेगा। शहर के विकास के लिए आने वाले नागरिकों के सुझावों पर सभापति बोर्ड के सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा करेंगे और सराहनीय सुझाव पर अमल किया जाएगा। जिले में पहली बार किसी चेयरमैन ने शहर के विकास में आमजन की राय को तवज्जो दी है। सभापति ताराराम माली ने यह निर्णय शहर के विकास में आमजन की भागीदारी निर्धारित करने के लिहाज से लिया है। उनका कहना है कि बोर्ड सदस्यों के साथ शहर के नागरिक भी अपने शहर के विकास के लिए सुझाव देंगे, तो निश्चित तौर पर अगले पांच सालों में सिरोही शहर अपनी पहचान कायम करेगा।
नएसिरे से तय होंगे कचरा स्टैंड : सभापतिने शहर में नए सिरे से कचरा स्टैंड तय करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पहले से निर्धारित कचरा स्टैंडों का पहले उनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद को भी साथ लिया जाएगा और पहले से तय कचरा स्टैंडों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर कचरा स्टैंड तय होंगे। शहर के मुख्य मार्गों चौराहों के आसपास बनाए गए कचरा स्टैंडों की जगह में बदलाव किया जाएगा, ताकि शहर की सुंदरता खराब नहीं हो।
सभापति ने देखी पार्क की स्थिति
नगरपरिषदके सभापति ताराराम माली ने वार्ड संख्या तीन पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित बदहाल पार्क की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश कुंवर पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि पार्षद प्रकाश कुंवर ने परिषद की पहली बैठक में सभापति ताराराम माली को वार्ड नंबर तीन की समस्याओं के समाधान की मांग की थी। पार्षद प्रकाश कुंवर ने सभापति को बताया कि उनके वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की टंकी गली में सीसी रोड की आवश्यकता है, पार्क की टूटी दीवार को मरम्मत करने, पार्क के चारों ओर कचरा पात्र लगवाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गणपत नगर के कई हिस्सों में बिजली के पोल नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है। इस कारण कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। पूरे क्षेत्र में बिजली के पोल लगाकर विद्युतीकरण करवाया जाएं। गोयली