पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता में स्टूडेंट्‌स ने दिखाया उत्साह

खेलकूद प्रतियोगिता में स्टूडेंट्‌स ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट पॉल सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार को अंतर सदनीय छात्र छात्रा वर्ग क्रिकेट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य फादर जोजो ने बताया कि क्रिकेट के फाइनल मैच में ग्रीन हाउस छात्र वर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 69 रन बनाएं। जवाब में उत्तरी ब्ल्यू हाउस 55 रन पर ही सिमट कर रह गया। फाइनल मैच में जितिन ने 41 रन बनाकर मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता। इधर, बैडमिंटन में सिंगल छात्रा वर्ग में रेड हाउस की मालविका चंपावत प्रथम रही जबकि ग्रीन हाउस की कृतिका भाटी दूसरे स्थान पर रही। डबल छात्रा वर्ग में रेड हाउस प्रथम ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। निर्णायक की भूमिका में महेश कलावंत, रमेश पुरोहित, भानु प्रकाश, रेखा सिंघी, भरत कुमार, छगन पुरोहित, भगवतसिंह सतीश यादव, फादर बिबिन का योगदान रहा। कार्ड पैकिंग प्रतियोगिता में प्राची उपाध्याय, अभिनव, पलक प्रथम कृष्णा दवे, रितिक रावल निमिशा कुंजुमन दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता कक्षा तीसरी पांचवीं के मध्य आयोजित की गई। पेपर बैग मेकिंग में अजय बी, अमिशा, प्रशाखा प्रथाम, अखिल, कनिका, मोनिका एम दूसरे स्थान पर रहे।

सेंटपॉल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।