देवड़ा बने वकील मंडल के अध्यक्ष
सिरोही. सिरोहीजिला अभिभाषक संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में एडवोकेट सुलतानसिंह देवड़ा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेंद्र कुमार शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अर्जुन कुमार रावल के अनुसार वकील मंडल के चुनाव में 118 मतदाताओं में से 98 मतदाताओं ने मताधिकारी का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के विजेता देवाड़ा ने प्रतिद्वंदी को 8 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के विजेता विक्रमसिंह देवल ने 12 मतों से विजय हासिल की, जबकि सचिव पद के विजेता दिनेश कुमार राजपुरोहित ने 7 मतो से जीत दर्ज करवाई। सहसचिव पद पर प्रकाश धवल तथा कोषाध्यक्ष पद पर हिम्मत मल टेलर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।