पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन बेचने पर पंचों ने किया समाज से बाहर

जमीन बेचने पर पंचों ने किया समाज से बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| न्यायालयके आदेश पर कालंद्री पुलिस ने घांची समाज के पंचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंचों पर जमीन बेचने के बाद एक युवक को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार नैनाराम पुत्र खुमाराम घांची की प्राप्त रिपोर्ट में बताया कि उसने कृषि कुआं भरत कुमार जैन को बेचा था। इस पर सहखातेदारों ने समाज के पंचों को शिकायत की। इस पर पंचों ने नैनाराम को जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करवाने का कहा। रजिस्ट्री निरस्त नहीं करने पर पंचों ने नैनाराम उसके पिता के भाईयों के परिजनों को समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया गया। बाद में एक जीम तथा तीन लाख रुपए लेने के बाद भी समाज से बहिष्कृत आदेश वापस लिया, लेकिन बाद में पंचों ने उन्हें वापस बुला कर उनकी जमीन दूसरे के नाम करने पर दबाव डाला तथा पांच लाख रुपए का दंड पांच जीम का दुबारा दंड डालते हुए समाज से बहिष्कृत कर दिया।