- Hindi News
- सिरोही में जिला स्तरीय प्रदर्शनी विकास मेला आज से
सिरोही में जिला स्तरीय प्रदर्शनी विकास मेला आज से
सिरोही| जिलास्तरीय 47 वां विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या विकास मेला का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कालंद्री में गुरुवार से होगा। मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी एवं मेला का उद्घाटन गुरुवार को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लिखित क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान सेमीनार होगा। शुक्रवार को वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा रोल प्ले एवं लोक नृत्य होंगे। शनिवार को क्विज फाइनल राउंड, शिक्षक पोस्टर प्रतियोगिता तथा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।