झाडियों से अटा बिजली ट्रांसफार्मर
गोयली| कस्बेमें सिरोही-जावाल सड़क के नजदीक पिछले कई महीनों से बिजली ट्रांसफार्मर झाडियों में अटा हुआ है। पास ही में क्षेत्रपाल जी अंबाजी का मंदिर है। जहां पर सवेरे शाम को काफी संख्या में लोग वहां से गुजरते हैं। वहीं पास ही पशुओं का जमावड़ा रहता है। बिजली विभाग ने समय रहते झाडिय़ों को नहीं कटवाया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।