- Hindi News
- एनसीसी कैडेट दिल्ली में दिखाएगी फायरिंग का जज्बा
एनसीसी कैडेट दिल्ली में दिखाएगी फायरिंग का जज्बा
सिरोही| राजकीयउच्च बालिका माध्यमिक स्कूल की एनसीसी कैडेट मोनिका परमार का राष्ट्रीय स्तर के थल सैनिक शिविर में चयनित होने पर वे शुक्रवार को दिल्ली रवाना होगी। एनसीसी प्रभारी बीना भाटिया ने बताया कि मोनिका ने फायरिंग में विशेष दक्षता हासिल कर चयनित हुई है। अब वह नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भाग लेकर फायरिंग का जज्बा दिखाएगी। प्रधानाचार्य गंगा कलावंत ने बताया कि पूर्व में भी इस स्कूल की कई छात्राएं थल सैनिक शिविर नई दिल्ली में अपना जज्बा दिखा चुकी है। एक कैडेट कोमल परमार ने तो राष्ट्रीय स्तर फायरिंग में गोल्ड मैडल भी हासिल किया है। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल परिवार गौरवान्वित है।