पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जादूगर गोगा ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

जादूगर गोगा ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| जादूगरपी गोगा ने आंखों पर पट्टी बांध शहर की सड़कों पर बाइक चलाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। जादूगर गोगा को सरकारी अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बीएल हठीला एवं अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मीनाक्षी ने रवानगी दी। जादूगर गोगा ने रामझरोखा मैदान से अंधी यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें जादूगर ने आंखों पर पट्टी बांधकर शहर के मुख्य मार्गों पर बाइक चलाई। जादूगर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जरिए जनमानस में महिला के प्रति सम्मान एवं बढ़ते लिंग अनुपात अंतर को कम करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के जिला संयोजक अन्नत के अनुसार गुरुवार से शहर के अन्य भागों में अभियान रोड शो किया जाएगा।