पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतियोगिताओं का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिताओं का आयोजन

भास्कर न्यूज | सिरोही

विधिकसेवा दिवस के उपलक्ष में स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोल में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण एवं वन संरक्षण सुरक्षा विषय पर वाद विवाद निबंध लेखन पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राकेश कुमार मीणा प्रथम दूसरे स्थान पर मीन मेघवाल रहे।

वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में रणछोड़ लाल रेबारी प्रथम अरुणदास दूसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में दिलीप कुमार प्रथम पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा कुमारी सुथार ने प्रथम विजय कुमार मेघवाल दूसरे स्थान पर रहे। इधर, महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में विधिक सेवा दिवस के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सुनील व्यास के अनुसार निबंध प्रतियोगिता में रुचिका शाह प्रथम, जयश्री रावल दूसरे तथा निर्मल सिसोदिया तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में कशिश रावल प्रथल, हर्ष सोनी दूसरे तथा अरविंद डांगी तीसरे स्थान पर रहे।