पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद होगी बोरिंग, दूसरी जगह खुदेगा हैंडपंप

बंद होगी बोरिंग, दूसरी जगह खुदेगा हैंडपंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| उपखंडअधिकारी ओपी विश्नोई ने शहर के वार्ड नंबर 25 में पार्षद के मकान के पास हैंडपंप खुदने की शिकायत के बाद की जांच में शिकायत सही पाई जाने पर खोदे गए बोरिंग को बंद करने के साथ दूसरी जगह हैंडपंप खोदने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि बोरिंग को बंद करवाया जाएगा तथा दूसरी जगह हैंडपंप लगेगा। उल्लेखनीय है कि सार्दूलपुरा के वार्ड 25 के लोगों ने कलेक्टर के निवास पहुंच पार्षद मणी देवी के मकान के पास हैंडपंप खुदाई कार्य को गलत बताते हुए उसे बंद करवाने की मांग की थी। इस पर कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम विश्नोई ने मौका मुआयना किया था। मौके पर एसडीएम को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बोरिंग जिस स्थान पर खुदवाई जा रही है। वहां से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर पहले से ही हैंडपंप खुदा हुआ है। इसके अलावा उसी स्थान पर सड़क के दूसरे किनारे पर बिजली का पोल लगा होने से सड़क संकरी हो जाएगी।