- Hindi News
- बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के आसार
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के आसार
नगरपरिषद सिरोही बोर्ड की दूसरी बैठक गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे होगी। बैठक के एजेंडे में 33 बिंदुओं को शामिल किया गया है। जिसमें विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण समेत मूर्तियां लगाने बजट भी शामिल है। पिछली बैठक की तरह ही इस बार बैठक की बैठक में भी हंगामे के आसार बन रहे है। सीसीटीवी कैमरों समेत एजेंडे में एक साथ 33 बिंदु शामिल करने के मुद्दे पर विपक्षी पार्षद हंगामा कर सकते हैं। कांग्रेसी पार्षदों की माने तो शहर के सबसे चर्चित मुद्दे सीसीटीवी कैमरे के मामले में अब तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि मामले की जांच भी हो चुकी है और रिपोर्ट कलेक्टर के पास है। इसी प्रकार इन पार्षदों का कहना है कि एजेंडे में एक साथ इतने बिंदु शामिल किए गए हैं कि उन पर चर्चा कैसे होगी।
अभीसमितियों का गठन भी नहीं : बोर्डका गठन हुए करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बोर्ड में किसी समिति का गठन नहीं हुआ है। नगर निकायों में विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए अलग-अलग कमेटियां होती हैं। इन कमेटियों का गठन बोर्ड की बैठक में चर्चा के माध्यम से होता है। बोर्ड की पहली बैठक में इन पर कोई चर्चा नहीं हुई। इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हो गए और अब गुरुवार को बोर्ड की दूसरी बैठक है। इस बैठक के एजेंडे में भी कमेटियों के गठन का बिंदु शामिल नहीं है।
पहली बैठक में हुआ था हंगामा
बोर्डकी पहली बैठक में भी जोरदार हंगामा हुआ था। उस बैठक में विपक्षी पार्षदों ने सीसीटीवी कैमरे के मुद्दे पर बैठक नहीं चलने दी और फिर उसे स्थगित करना पड़ा। सीसीटीवी कैमरे इस मुद्दे पर अब भी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है और ही कोई कार्यवाही हुई है।
बजट होगा पास
इसीबैठक में शहर की सरकार का बजट भी रखा जाएगा। बोर्ड के गठन के बाद यह पहला बजट होगा। हालांकि नगर निकायों के बजट में शहर के विकास की दिशा और रूपरेखा तय की जाती है, लेकिन सिरोही नगर परिषद का बजट पिछले चार साल से बिना किसी चर्चा के जयपुर में ही पास होता रहा है। इस बार भी बजट पर कोई खास तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि बजट में भाजपा बोर्ड क्या बड़ी घोषणा करता है।