प्रभारी मंत्री देवासी ने जनसुनवाई की
सिरोही| गोपालनएवं देवस्थान राज्य जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार अपरान्ह सर्किट हाउस में जन सुनवाई की और नागरिकों से मिले। उन्होंने शिकायत कर्ताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने, हाईवे में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों आदि के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया गया है। सरकार जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समय-समय पर संवाद एवं समन्वय में रहेगी। इसी उद्देश्य को लेकर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने लगभग 50 से अधिक व्यक्तियों की समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।