- Hindi News
- टू व्हीलर चालकों को मिल सकेंगे मनचाहे नंबर
टू व्हीलर चालकों को मिल सकेंगे मनचाहे नंबर
सिरोही| परिवहनकार्यालय दुपहिया वाहनों के पंजीयन के लिए नई ’एस आई’ सीरीज शुरू करने जा रहा है। इस नई ’एस आई’ सिरीज में दुपहिया वाहन चालकों को क्रम संख्या 1 से 9 तक एवं अन्य विशेष नम्बर्स के पंजीयन के लिए सुविधा प्राप्त है। जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल ने बताया इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित पंजीयन शुल्क जमा करा कर विशेष पंजीयन संख्या प्राप्त कर सकते हैं
इससे पूर्व जिले में दुपहिया वाहनों के लिए ’एस एच’ सीरीज चल रही थी इस सीरीज में पर्याप्त संख्या में पंजीयन पूर्ण होने से ’एस आई’ सीरीज शुरू की जा रही है।