स्टूडेंट्स को पिलाया काढ़ा
सिरोही| गोलगांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल एवं दोनों प्राथमिक स्कूलों का सम्मिलित कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को स्वाइन फ्लू बीमारी के बचाव एवं लक्षण की जानकारी दी गई तथा काढ़ा पिलाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश प्रजापत के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सक घनश्याम शर्मा ने छात्रों को स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षण एवं बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद 350 छात्रों को स्वाइन फ्लू बीमारी के बचाव के लिए आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। कार्यक्रम में रघुराज मीणा, महेंद्र कुमार, भगवतसिंह देवड़ा, इनामुल हक कुरैशी, सुनीता कुमारी शर्मा, दिनेश कुमार मोहनलाल, विनोद कुंवर आदि उपस्थित थे।