- Hindi News
- इधर, कार बचाने के चक्कर में टैंकर क्षतिग्रस्त
इधर, कार बचाने के चक्कर में टैंकर क्षतिग्रस्त
सिरोही. बाहरीघाटामें रविवार सवेरे सिरोही की ओर रहा एक टैंकर कार को बचाने के प्रयास में सड़क से उतर कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद बाहरीघाटा घंटे भर तक बाधित रहा। पुलिस के अनुसार सिरोही की ओर रहे एक टैंकर को ओवरटेक कर एक कार अचानक पीछे से आगे गई। इस दौरान टैंकर चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार को बचाने के प्रयास में उसने टैंकर को सड़क से नीचे उतार दिया। इसी तरह एक मिनी ट्रक के इंजन में खराबी के कारण वो भी बीच सड़क खड़ा हो गया। इससे बाहरीघाटा बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाहरीघाटा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश दल सहित मौके पर पहुंचे तथा वाहनों को एक तरफा करते हुए रवाना किया। बाद में क्रेन की सहायता से मिनी वाहनों को हटाया। टैंकर चालक ने जिस कार को बचाया उसमें पांच लोग सवार थे। पांचों एक ही परिवार से थे।