- Hindi News
- डायरेक्ट सब्सिडी के लिए नहीं मिल रहे फार्म
डायरेक्ट सब्सिडी के लिए नहीं मिल रहे फार्म
सिरोही | बैंकखाते में सीधे सब्सिडी जमा करवाने वाली केन्द्र सरकार की पहल योजना से जुड़ने के लिए सिलेंडर उपभोक्ताओं को फॉर्म नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके कारण अनेक उपभोक्ता आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इस योजना से जुड़ने के लिए अब महज 16 दिन ही शेष रह गए हैं। यह योजना 1 जनवरी से लागू होने वाली है। इसके लिए उपभोक्ताओं को डीबीटीएल से जुड़ना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं के लिए एजेंसीज पर फॉर्म उपलब्ध करवाए गए थे।
शेष|पेज15
लेकिनअब कई एजेंसीज पर यह फॉर्म उपलब्ध नहीं है। जिससे परेशानी खड़ी हो रही है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक डीसी मीणा ने बताया कि एचपी की एजेंसियों पर आवेदन नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं को तो परेशानी हो ही रही है। योजना से उपभोक्ताओं को जोड़ने का काम भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि समस्या समाधान के लिए उपभोक्ता से बैंक एकाउंट की पासबुक तथा आधार कार्ड की फोटो स्टेट कापी ली जा रही है। शेष|पेज15
यहकॉपी वे डिलेवरी मैन को भी दे सकते हैं। जिसके बाद उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ दिया जाएगा, लेकिन जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड नहीं हैं। उन्हें फार्म संख्या 3 4 जमा करवाना होगा।