युवती ने लगाई फांसी
सिरोही | शहरके दक्षिणी मेघवालवास में एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दक्षिणी मेघवालवास निवासी कालू राम मेघवाल की पुत्री लक्ष्मी ने रविवार सवेरे करीब 10.30 बजे अपने घर पर एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके मातापिता दोनों ही मजदूरी करते है। घटना की जानकारी मिलते ही सीआई विरेंद्रसिंह तथा थाना अधिकारी कैलाशदान दल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
सिरोही. युवतीके आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।