- Hindi News
- ‘नई दिशा, नया राजस्थान’ प्रदर्शनी का शुभारंभ आज
‘नई दिशा, नया राजस्थान’ प्रदर्शनी का शुभारंभ आज
सिरोही | मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे की सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘नई दिशा, नया राजस्थान’ तीन दिवसीय बहुरंगी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार दोपहर 12 बजे पुराना कलेटर निवास परिसर पैलेस रोड स्थित सूचना केंद्र में गोपालन देवस्थान विभाग राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी करेंगे। इस मौके जिले की एक साल की उपलिधयों की बहुरंगी पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।
कलेटर वी.सरवन कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि समेत गणमान्य नागरिक समारोह में भाग लेंगे। पीआरओ मुकुल मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थान में वर्ष 2014 दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य एवं सिरोही जिले की जन कल्याणकारी एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों में प्राप्त उपलिधयों तथा इनमें आए नवाचारों के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन को साठ से अधिक फोटो चित्र एवं बैनर्स, फ्लैस के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लोक रंग भारती उदयपुर के लोक कलाकार राजू द्वारा कठपुतली प्रदर्शन भी किया जाएगा।