वास्तानेश्वर में मेला 28 को
सिरोही. वास्तानेश्वरमहादेव स्थित मुनिजी महाराज की कुटिया में तुलसी गिरी महाराज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 28 दिसंबर को होने वाले मेले को लेकर चर्चा की गई। श्रीभोलेनाथ सेवा मंडल प्रन्यास अध्यक्ष रेवाशंकर रावल ने बताया कि बैठक में मंहत तुलसीदास महाराज, मुरली दास महाराज कमेटी सदस्यों में अध्यक्ष कृपा शंकर रावल, शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।