पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जोधपुर प्रांत संयोजक इंद्रजीतसिंह राजगुरु और जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित की गई। इसमें 25 दिसंबर को होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए चर्चा की गई। विहिप बजरंग दल के मीडिया प्रवक्ता चिराग अग्रवाल के अनुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्मेलन के लिए जन जागरण वाहन रैली 21 दिसंबर को निकाली जाएगी। नगर नगर गांव गांव के घर घर जाकर पीले चावल के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में जिला सेवा प्रमुख आनंद मिश्रा, जिला संयोजक रेवाशंकर रावल, जिला मंत्री कमल सुथार, जिला संरक्षक मोडाराम रावल, विहिप जिला सहमंत्री नरेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी चिराग अग्रवाल, बजरंग दल सह संयोजक शिवलाल सुथार, नरपतसिंह चौहान, अनिल बैरवा, मांगीलाल घांची और चंद्रशेखर आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।