पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों को बांटी जरूरी सामग्री

जरूरतमंदों को बांटी जरूरी सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. महावीरइंटरनेशनल सिरोही की ओर से व्यर्थ का अर्थ कार्यक्रम के तहत आदर्शनगर हाउसिंग बोर्ड के निवासियों से एकत्रित की गई अनुपयोगी सामग्री का वितरण दोयतरा ग्राम पंचायत के बोरीबुज में किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ संजीव जैन के नेतृत्व में पिछले दिनों आदर्शनगर से एकत्रित िकए गए शॉल, शर्ट, स्वेटर, जैकेट, साड़ी, जूते, बाबा सूट, बरतन और खिलौने रविवार को करीब पांच सौ लोगों के बीच वितरित किए गए। इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील व्यास, प्रीतमसिंह काशिवा, सचिव तगाराम राठौड़, कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सहसचिव तोलाराम मेघवाल और प्रवक्ता मंछाराम मौजूद थे।