पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति का संदेश दिया

नशामुक्ति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. पीजीकॉलेज के छात्रों ने शनिवार को युवा विकास केंद्र के तहत शराब नशा मुक्ति पर सर केएम स्कूल के पास तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नशामुक्ति का संदेश दिया। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि युवाओं में नशे की लत तथा इससे स्वास्थ्य तथा भविष्य में होने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस नुक्कड़ नाटक में कॉलेज के छात्रों सुमित पुरोहित, कमलेश, ललित राजपुरोहित, हितेश कुमार, संजय जोशी एवं प्रतापसिंह ने नाटक में प्रस्तुति दी। इस आयोजन में प्रोफेसर आरसी गहलोत, डॉ. शैलेंद्रसिंह राठौड़ तथा डॉ. जेजे मिश्रा उपस्थित थे।