पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट्स ने दी परीक्षा

कैडेट्स ने दी परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | पीजीकॉलेज में रविवार को आयोजित एनसीसी बी प्रमाण पत्र की परीक्षा देने के लिए सिरोही जालोर भीनमाल के 50 कैडेटों ने उत्साह से भाग लिया। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट भगवानाराम विश्नोई ने बताया कि सिरोही एनसीसी के कमांड अधिकारी कर्नल विश्वजीतसिंह शौर्यचक्र के निर्देशन में सूबेदार कर्मवीरसिंह, हवलदार नरेंद्रसिंह, अच्छीराम, राजेंद्रसिंह अंगदसिंह ने कैडेटों की लिखित मौखिक परीक्षा ली। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में शामिल होकर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सिरोही के दो कैडेट कैलाश कुमार मीणा हंसाराम देवासी तथा एनसीसी राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली सिरोही की दो छात्रा कैडेट मानसी राठौड़ पूजासिंह भायल का यूनिट ने स्वागत किया।