- Hindi News
- संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टूडेंट फायर ने जीता मैच
संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टूडेंट फायर ने जीता मैच
सिरोही| सिरणवा एकेडमी सिरोही के देखरेख में खेली जा रही संडे लीग क्रिकेट 2015 प्रतियोगिता के तहत रविवार को चौथा मैच स्टूडेंट फायर और यूथ फाइटर के बीच खेला गया। सचिव राजेंद्रसिंह देवड़ा के अनुसार निर्धारित 20 ओवर में पहले खेलते हुए स्टूडेंट फायर ने 145 रनों का लक्ष्य यूथ फाइटर के सामने रखा। यूथ फाइटर ने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन मात्र 121 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच योगेशसिंह रहे। संडे लीग क्रिकेट श्रृंखला में दो मैच यूथ फाइटर ने और दो मैच स्टूडेंट फायर ने जीत कर श्रृंखला को रोमांचक बना दिया है। अब इस शृंखला का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
चौथे मैच के अंपायर राजेंद्रसिंह देवड़ा और सत्येन मीणा थे, जबकि एकेडमी के गोविंदसिंह देवड़ा, मदन रावल, गोविंद कुमार रतनसिंह कोटेसा, शैतान स्वरूप मीणा आदि ने मैच आयोजन में सहयोग दिया।