बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना
डाकविभाग की ओर से बेटियों की समृद्धि के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत 10 वर्ष की उम्र के बाद परिजन अपनी बेटियों के नाम का खाता पास के किसी भी डाकघर से खुलवा सकते हैं। जिले के प्रत्येक डाकघर में परिजनों को अपनी बेटियों के नाम से खाता खुलवाने के लिए प्रेरित कि या जा रहा है। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते पर साल 2014.15 के लिए सरकार 9.1 प्रतिशत ब्याज देगी। इस खाते की खासियत यह है कि पैसे जमा करवाने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक की कटौती का लाभ मिलता है।
कितने पैसे कर सकते हैं जमा
सुकन्यासमृद्धि खाता खुलवाने के समय 1,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणक में पैसे जमा करवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में इस खाते में जमा की गई रकम 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। खाता खोलने की तारीख से 14 साल तक पैसे जमा करवा सकते हैं।
कैसे खुलवाए खाता
जिलेमें स्थित किसी भी पोस्ट ऑफिस की अधिकृत शाखा में सुकन्या समृद्धि एकाउंट खुलवाया जा सकता हैं। इसके लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट जैसे आपकी आइडेंटिटी और रेजिडेंस प्रूफ देना होगा। पैसे आप चैक, कैश या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करवा सकते हैं।
कौन खुलवा सकता है यह खाता
यहखाता 10 वर्ष तक की बच्चियों के नाम खुलवाया जा सकता है। एक बच्ची के नाम ऐसा एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही एक व्यक्ति दो बेटियों के नाम से खाता खुलवा सकता है। वहीं अगर दूसरी बच्ची के जन्म के समय आपको जुड़वां बेटी होती है तो आप तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं।
खाते में जमा होने वाली राशि को परिजन बेटी के 18 साल के होने से पहले नहीं निकाल सकते। उसके 21 वर्ष के होने पर सुकन्या समृद्धि खाता मैच्योर हो जाएगा। बच्ची के 18 वर्ष के होने पर परिजनों को आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है। बेटी के 18 वर्ष के होने पर 50 प्रतिशत तक की राशि की निकासी कर सकते हैं।