विधिक सेवा दिवस पर प्रतियोगिताएं
जिलेके विभिन्न स्कूलों में विधिक सेवा दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय माध्यमिक स्कूल पाड़ीव के प्रभारी अधिकारी किरण व्यास ने बताया कि स्कूल में विधिक सेवा दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीणसिंह, दूसरे स्थान पर दिनेश कुमार पुरोहित तथा तीसरे स्थान पर पूजा रावल रही। पोस्टर प्रतियोगिता में रमेश कुमार प्रथम, दूसरे स्थान पर भरत कुमार तथा तीसरे सथान पर संजय हीरागर रहे। इसी क्रम में वाद विवाद में डंूगरसिंह प्रथम, कंवरपालसिंह दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आयशा बानो रही। संस्था प्रधान दिलीपसिंह परमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए छात्रों को नकल विरोधी कानून, शिक्षा का अधिकार, रैङ्क्षगग विरोधी कानून संबंधी जानकारी दी। राजकीय माध्यमिक स्कूल गोयली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित पोस्टर पेंटिंग निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।