पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झील संरक्षण परियोजना में शामिल हो कालकाजी

झील संरक्षण परियोजना में शामिल हो कालकाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिकअनदेखी और लापरवाही के कारण कालकाजी बांध इस बार बरसात के बावजूद खाली ही रह गया। इसके नाले बंद कर दिए गए और यह बांध सूखता चला गया। हालाकि प्रशासन ने नालों को शीघ्र ही खुलवाने की बात कही है, लेकिन असली मुद्दा यह भी है कि क्यों नहीं भविष्य के लिए भी कालकाजी के सरंक्षण की योजना बनाई जाए।

शहरवासी भी यही चाहते है कि कालकाजी के लिए एक ऐसी योजना बने ताकि इसका संरक्षण और विकास हो सके। ऐसे में यदि प्रशासन चाहे तो कालकाजी को राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना में शामिल करवा कर इसकी कायाकल्प कर सकता है। इस परियोजना के तहत देश के ऐसे तालाब या अन्य जल स्रोतों को शामिल किया जाता है जो एतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण की दृष्टि से महत्व रखते हैं। जो शर्ते राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना में शामिल होने के लिए चाहिए वह भी कालकाजी पूरी करता है। बस जरूरत है प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधियों को पहल करने की। यदि वह सफल रहता है तो यकीनन इससे कालकाजी की सूरत ही बदल जाएगी।

नगरपरिषद प्रस्ताव बना कर दें

^कालकाजीको राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए पहले नगर परिषद प्रस्ताव बनाकर विभाग को दें और इसके बाद विभाग की ओर से इसके लिए रिपोर्ट बनाकर आगे भेजी जाएगी। इससे इसका संरक्षण और विकास हो सकेगा। -प्रकाशचंद,एईएन,सिंचाई विभाग

>साल भर जल भराव और उसके स्रोत होने चाहिए। इसकी भराव क्षमता 25 से 30 एमसीएफटी होनी चाहिए।

>वह कम से कम एक किमी लंबा चौड़ा होना चाहिए।

>शहर का बरसाती पानी उसमें भरता हो और ऐसे पानी के भरने के अन्य कोई स्रोत हो।

>तालाब या अन्य जलाशय एतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व का होना चाहिए।

> उस जलाशय के आस पास देशी या विदेशी पक्षियों का आना जाना होना चाहिए। यानी ऐसे पक्षी हर साल यहां आकर प्रवास करते हों।

>पर्यटन की संभावनाएं हो।

इस परियोजना में तालाब या अन्य जलाशय को शामिल करने के लिए नियम बने हुए हैं, जिनमें से मुख्य रुप से कुछ नियम या शर्ते इस प्रकार हैं।

शामिल होने की क्या हैं शर्ते

यह होगा फायदा

>इसपरियोजना में शामिल होने के बाद कालकाजी का सरंक्षण और विकास हो सकेगा।

>कालकाजी के लिए केंद्र सरकार समेत अन्य मदों से बजट मिल सकेगा।

>झील के रुप में कालकाजी का विकास होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

>शहर में एक पि