पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक भ्रमण पर गए छात्र की डूबने से मौत

शैक्षिक भ्रमण पर गए छात्र की डूबने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सिरोही/पिंडवाड़ा

सिरोहीसे पिंडवाड़ा के निकट बसंतगढ़ शैक्षिक भ्रमण पर गए छात्रों के एक दल में शामिल एक मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ता था और भ्रमण के दौरान अपने कुछ दोस्तों के साथ नाला देखने गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दल में करीब 55 छात्र और अध्यापक शामिल थे। बच्चे का शव नाले से बाहर निकाला गया और पिंडवाड़ा के अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद मृतक का पिता और दादा भी अस्पताल पहुंचे। लाडले का शव देखकर उनकी रुलाई फूट पड़ी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। घटना के बाद अन्य छात्रों को वापस सिरोही भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान भंवरलाल, मंडल अध्यक्ष किरण राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष कैलाश रावल, समाजसेवी सुरेश सोनी, सोमाराम प्रजापत, मदन रावल, निंबाराम समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और परिजनो को ढांढ़स बंधवाया।

पुलिस के अनुसार सिरोही के आदर्श विद्या मंदिर से कक्षा 7 के करीब 55 छात्रों का दल प्रधानाचार्य डूंगरसिंह, आचार्य अर्जुन पुरोहित प्रवीण पुरोहित के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिये सुबह 9 बजे निकटवर्ती बसंतगढ़ स्थित भटेश्वर मंदिर पहुंचा। इस दौरान सभी छात्रों ने मिलकर भटेश्वर मंदिर स्थित राणा कुंभा का किला, यहां स्थित हनुमान मंदिर और बह्माजी मंदिर के दर्शन किये तथा वापिस निर्धारित स्थान पर करीब 11.30 बजे एकत्रित हो गये। इसी दौरान सभी छात्र अध्यापक नाश्ता कर रहे थे कि कुछ छात्र पास में ही स्थित नाले में पानी देखने के लिये चले गये। इसी दौरान इनमें शामिल एक छात्र डायाराम (11) पुत्र देवाराम निवासी कृष्णगंज पानी में डूबने लगा। उसके साथी चिल्लाए तो अध्यापक मौके पर पहुंचे। अध्यापक अर्जुन पुरोहित ने नाले मे कूद कर डूब रहे छात्र डायाराम को बाहर निकाला तथा ऑटो में डाल कर पिंडवाडा के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बीच रास्ते में ही छात्र मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर्स ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। अध्यापकों ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। कृष्णगंज से छात्र का पिता देवाराम और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना पर थानाधिकारी पारस चौधरी, एसआई भवानी सिंह हैड कॉनिस्टेबल हीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर प्रधानाचार्य डुंगरसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी।

इसीसाल लिया था प्रवेश