पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉर्पियो में भरा साढ़े सात लाख का डोडा पोस्त बरामद

स्कॉर्पियो में भरा साढ़े सात लाख का डोडा पोस्त बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंडवाड़ापुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए की गई नाकाबंदी को तोड़कर भाग रही स्कॉर्पियो का पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, जिसमें करीब साढ़े सात लाख कीमत का 461 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया। थानाधिकारी पारस चौधरी ने बताया कि एसपी डॉ. राजीव पचार के निर्देश पर शराब मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार सवेरे करीब 4 बजे नाकाबंदी की गई। उदयपुर जिले के बेकरिया थानाधिकारी की सूचना पर एक स्कॉर्पियो जीप को रूकने का इशारा किया, लेकिन जीप चालक ने नाकाबंदी तोड़ भीमाना की तरफ भाग गया। इस पर थानाधिकारी पारस चौधरी ने हैडकांस्टेबल सोमाराम, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, भंवरलाल सुरेश पुनिया की टीम गठित कर केशवगंज मोड पर पर नाकाबंदी की तथा जिले के अन्य थानों में भी सूचना देकर नाकाबंदी करवाई और वाहन का पीछा किया। इस दौरान बीलर गांव के अंडर ब्रिज के पास जीप चालक एक अन्य व्यक्ति जीप को छोड़ फरार हो गया। इस पर थानाधिकारी ने वाहन को कब्जे लेकर पिंडवाड़ा पुलिस थाने में लाया, जहां वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 24 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 461 किलोग्राम अवैध डोड़ा पोस्त बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7.5 लाख रुपए हैं। डोडा पोस्त पकड़े जाने की सूचना मिलने पर सिरोही से डीएसपी प्रकाशचंद ने पिंडवाड़ा पहुंच मामले की जानकारी ली।