- Hindi News
- कच्ची सड़क में तब्दील हुआ दो नेशनल हाईवे का समागम
कच्ची सड़क में तब्दील हुआ दो नेशनल हाईवे का समागम
शहरका अतिव्यस्त अनादरा चौराहा इन दिनों ऐसा हो गया है जैसे कि सुदूर गांव की कच्ची सड़क हो। इस चौराहे पर दो-दो हाईवे मिलते हैं। एक जयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग और दूसरा कांडला राजमार्ग। इसके बावजूद चौराहे पर गड्डे ही गड्डे और मिट्टी पसरी पड़ी हैं। गड्डों से निकली मोटी मोटी कंकरिट वाहनों के साथ हवा में उछलती है, जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन जाती है।
यहां से गुजरने वाले भारी भरकम वाहन कब पलट जाएं कुछ नहीं कह सकते। चौराहे से दिनभर में सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिनमें अनेक बालवाहिनीयां भी शामिल हैं। इसके बावजूद तो हाईवे ऑथोरिटी कोई ध्यान दे रहा है और ही जिला प्रशासन कुछ कर रहा है। जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में हाईवे पर हुए गड्डों को मिट्टी से भर दिया गया। जिसके बाद यहां दिनभर धूल उड़ती हैं। अनादरा चौराहा निवासियों ने बताया कि एलएनटी ने सड़क मरम्मत की बजाय रात के अंधेरे में गड्ढों को मिट्टी से भर दिया। अब यह मिट्टी वाहन चलने के साथ उड़कर सांस में घुल रही है, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
इसलिए टूट रही है सड़क
सारणेश्वरओवरब्रिज से लेकर अनादरा चौराहे तक सड़क पुरानी होने से हालत बिगड़ रही है। सारणेवश्वर ओवरब्रिज से पहले फोरलेन पर ट्रैफिक सुचारू किया जा चुका है। अनादरा चौराहे से बीओटी स्टेट हाईवे बना हुआ है। इधर, बाहरीघाटा की चढ़ाई पुरी होते ही यहां भी फोरलेन शुरू हो जाता है। यानि चार-पांच किलोमीटर की दूरी की सड़क पर दोनों हाईवे का ट्रैफिक दबाव रहने से यहां सड़क टूट रही है।
सांसों में घुल रही है धूल
^वाहनचलने के साथ चौराहे पर डाली मिट्टी दिनभर उड़ती रहती है। उड़ती धूल आंखों में गिरने के साथ ही सांसों में घुल रही है, जिससे बहुत परेशानी हो रही है। एनएनटी ने गड्ढों की मरम्मत की बजाय उन्हें मिट्टी रात के अंधेरे से भर दिया है। -कांतिलालमाली, दुकानदार
खराबहो रही सामग्री
^अनादराचौराहे पर मेरे चाय-नाश्ते की दुकान है। चौराहे पर डाली मिट्टी उड़ने से खाद्य सामग्री खराब हो रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मिट्टी डालने से सड़क की हालत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। -भानारामदेवासी, दुकानदार
सिरोही. तीनबत्ती चौराहे के पास हाईवे पर पड़े गड्ढ़े, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। फोटो| भास्कर
सिरोही. अन