- Hindi News
- कालंद्री में प्रदर्शनी मेले का रंगारंग आगाज
कालंद्री में प्रदर्शनी मेले का रंगारंग आगाज
सिरोही| राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल कालंद्री में जिला स्तरीय 47 वां विज्ञान, गणित, पर्यावरण, प्रदर्शनी एवं जनसंख्या शिक्षा मेले का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षए प्रधानाचार्य अचलचंद गेहलोत ने मेले में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रामलाल माली थे। मेहमानों का स्वागत कोमल एंड पार्टी ने नगाड़ा संग ढोल बाजे पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेले में मॉडल प्रदर्शनी, लिखित क्विज तथा छात्र शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया गया। लिखित क्विज में 12 छात्रों ने जबकि शिक्षक सेमीनार में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल परिवार मौजूद था।