पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की बलवंतगढ़ को पाड़ीव में रखने की मांग

ग्रामीणों ने की बलवंतगढ़ को पाड़ीव में रखने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| नवीनराजस्व ग्राम बलवंतगढ़ को ग्राम पंचायत ऊड में जोड़ने की से आक्रोशित ग्रामवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुन: ग्राम पंचायत पाडीव में शामिल करने की मांग की है। बलवंतगढ़ से कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत पाड़ीव में ग्राम सेवा सहकारी समिति, मारवाड़ ग्रामीण बैंक, सरकारी अस्पताल एवं पटवारी मुख्यालय है। यह बलवंतगढ़ से मात्र डेढ़ किलोमीटर ही दूर है, जबकि ऊड ग्राम पंचायत से चार किलोमीटर दूर है। पाड़ीव ग्राम पंचायत बलवंतगढ़वासियों के लिए नजदीक सुविधाजनक गांव है। बलवंतगढ़ की समस्त भूमि पाड़ीव के लोगों से सटी हुई है। ऐसे में ग्रामवासियों की मांग है कि उनके गांव को पाड़ीव ग्राम पंचायत में ही रखा जाएं।