आश्वासन के बावजूद पेंशन नहीं
सिरोही| राजस्थानरोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक बहादुरसिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को माह अगस्त की पेंशन का भुगतान मुख्य प्रबंधक के आश्वासन के बावजूद नहीं मिलने पर दुबारा मुख्य प्रबंधक को अवगत कराया। समिति अध्यक्ष धूलाराम ने बताया कि समिति की ओर से 15 सितंबर को भी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया था। इस पर मुख्य प्रबंधक ने उन्हें 18 तक भुगतान का आश्वासन दिया था। मुख्य प्रबंधक ने जयपुर मुख्यालय को तुरंत भुगतान करने का आग्रह किया।