जमीन कुर्क नीलामी अगले माह
सिरोही| तहसीलदारएवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने रोडा एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में बाकीदार आशा मिश्रा प|ी ओमप्रकाश मिश्रा ने उनकी अणगौर स्थित भूमि को नीलामी के लिए कुर्क किया है। वसूली विभाग के सुरेश पटेल के अनुसार एसबीआई सिरोही ने बाकीदार के खिलाफ ऋण के 1.50 लाख रुपए के मामले में प्रकरण दर्ज करवाया था। न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार भैराराम माली पटवारी कैलाश कुमार प्रजापत ने कृषि भूमि की जब्त कार्रवाई की। भूमि की नीलामी अगले माह होगी।