पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारों में रंगा पूरा अक्टूबर, जमकर उठाइए आनंद

त्योहारों में रंगा पूरा अक्टूबर, जमकर उठाइए आनंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसअक्टूबर आप त्योहारों का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए। यह पूरा अक्टूबर इस बार त्योहारों में रंगा है। सो लोग जमकर त्योहार मनाएंगे ही, बाजार में करोड़ों की धन वर्षा भी होगी।

अक्टूबर की शुरुआत जहां एक अक्टूबर को महानिशा पूजा से होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी तथा 31 अक्टूबर को गोपाष्टमी। दुर्गाष्टमी के बाद दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस दिवाली त्योहार आएंगे। कुल मिलाकर पूरे महीने में 15 छोटे-बड़े त्योहार हैं। छह अक्टूबर को ईद भी होगी। वहीं नवंबर माह के शुरूआती सप्ताह में भी 3 त्योहार आएंगे।

हर दूसरे दिन त्योहार

1 अक्टूबर : महानिशा पूजा

2 अक्टूबर : दुर्गाअष्टमी

3 अक्टूबर : दुर्गा नवमी, विजयादशमी एक साथ

8 अक्टूबर : शरद ऋतु प्रारंभ, वाल्मीकि जयंती

11 अक्टूबर : करवा चौथ

16 अक्टूबर : राधाष्टमी, पुष्य नक्षत्र

17 अक्टूबर : पुष्य नक्षत्र

21 अक्टूबर : धनतेरस

22 अक्टूबर : रूप चौदस

23 अक्टूबर : दीपावली

24 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा

25 अक्टूबर : भाई दूज

27 अक्टूबर : विनायक चतुर्दशी

28 अक्टूबर : लाभ पंचमी महाछठ पर्व

31 अक्टूबर : गोपाष्टमी

1 नवंबर : आंवला नवमी

3 नवंबर : तुलसी विवाह समारोह

5 नवंबर : कार्तिक पूर्णिमा गुरुनानक जयंती

इन मार्केट में रहेगा बूम

>ज्वैलरी

>ऑटोमोबाइल

>प्रॉपर्टी

>रेडिमेड गारमेंट कपड़ा मार्केट

>किराणा मिठाई

>बहीखाता स्टेशनरी

बाजार में होगी रुपयों की बारिश

इसत्योहारी सीजन में बाजार पर भी रुपयों की बारिश होगी। श्राद्घ पक्ष में मंदी के बाद अब सभी दुकानदारों ने स्टॉक फूल कर लिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कइयों ने तो आकर्षक स्कीमें भी शुरू की हैं। पूरे महीने में लोग मिठाई, ड्राई-फू्रट बर्तन, पटाखों, कपड़ों, वाहनों, ज्वैलरी अन्य की जमकर खरीदारी करेंगे।

रहेगाअवकाश का माहौल

सरकारीकार्यालयों में अवकाश का सा माहौल रहेगा। त्योहार तथा शनिवार-रविवार मिलाकर 12 से 14 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सो इस दौरान आम आदमी के काम नहीं होंगे। काम के लिए उन्हें नवंबर का इंतजार करना होगा। कर्मचारियों के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार बड़े त्योहार शनिवार रविवार को नहीं हैं।

बैंकों में अवकाश के कारण प्रभावित होंगे काम

बैंकोंमें क्लोजिंग त्योहारों के कारण सात दिन तक आम आदमी से ज