आवश्यक सेवाएं सुलभ कराने के दिए निर्देश
सिरोही| जिलास्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक सोमवार सवेरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाभवन में जिला परिषद के मुख्य कार्र्यकारी अधिकारी एसएस पंवार की अध्यक्षा में आयोजित हुई। इस मौके एसएस पंवार ने मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उच्च जोखिम वाली प्रसुताओं एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण कर आवश्यक सेवाएं सुलभ कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाली प्रसुताओं एवं आशाओं की ओर से घर-घर भ्रमण के दौरान एमयुऐसी टेपे द्वारा जांचने पर अति कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एमटीसी सेंटर के लिए रेफर करें तथा मासिक समीक्षा सेक्टर एवं ब्लॉक स्तरीय बैठकों में इसकी चर्चा करने को भी कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील कुमार परमार ने जिले के सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित 104 जननी एक्सप्रेस का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अपने-अपने क्षेत्र की आशा सहयोगिनियों एवं एएनएम के माध्यम से फील्ड भ्रमण के दौरान 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने चिकित्सा संस्थान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते।
उन्होंने पावर प्रजटेशन के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, आशा की ओर से की जा रही गतिविधियां, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना, जिला स्वास्थ्य समिति की वित्तीय कार्यों की समीक्षा, प्रेग्नेंसी चाइल्ड ट्रेकिंग एंड हेल्थ सर्विस मेनेजमेट एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर जानकारी दी गई। इस मौके संयोजक जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) अमनदीप चौधरी ने भी जानकारी दी। इस मौके जोधपुर से आए जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. संदीप गौड़ ने टीबी एचआईवी को-इंफेक्शन के संबंध में जानकारी दी। इस मौके प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल हटिला, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) डॉ. कोशल ओहरी, जिला परियोजना समन्यक डीडीडब्ल्यू डॉ. जीआर दहिया, डॉ. संदीप गौड़, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास के अ