पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन को नहीं दिखी शहर में उगी झाड़ियां

प्रशासन को नहीं दिखी शहर में उगी झाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत सप्ताह अभियान का सोमवार को पांचवां दिन भी पूरा हो गया, लेकिन सफाई तो छोड़ो शहर की मुख्य सड़कों के किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाडिय़ां तक नहीं हट पाई हैं। दूसरी तरफ प्रशासन काजगों में अभियान को सफल बता कर वाहवाही लूट रहा है जबकि शहर की मुख्य सड़कों और कई कॉलोनियों में बारिश के बाद उग आई बड़ी-बड़ी झाडिय़ों से आमजन परेशान है। सड़कों के किनारे उगी झाडिय़ों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, तो कॉलोनियों और मकानों के पास उगी झाडिय़ों से पनप रहे मच्छरों और उनमें से रहे जहरीले जीव जंतुओं से लोगों को हर समय डर लगा रहता है।

दैनिक भास्कर की टीम ने सोमवार को शहर के कुछ इलाकों में जाकर देखा, तो स्थिति बहुत खराब नजर आई। शहर का झूपड़ी रोड, जहां हर समय लोगों की चहल-पहल रहती है। सड़क किनारे ही झाडिय़ां निकल रही हैं, तो हाऊसिंग बोर्ड जैसी पॉश कॉलोनी में भी बड़ी-बड़ी झाडिय़ां उग आई हंै। इतना ही नहीं, शहर से सारणेश्वर जाने वाले मार्ग की हालत को काफी खराब नजर आई। साथ ही शहर की कई कॉलोनियां ऐसी भी नजर आई, जहां अभियान को लेकर सफाई कर्मचारी तक नहीं पहुंचे। शहर में जगह-जगह उगी इन झाडिय़ों की तरफ तो किसी अधिकारी का ध्यान जा रहा है और ही उन्हें हटाने की कावायद हो रही है।

मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ

झाडिय़ोंके बढ़ने से अब उनमें मच्छर भी पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मच्छरों की भरमार हो गई है। इस कारण अस्पताल में भी मौसमी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि जल्द ही इन झाडिय़ों को नही हटाया गया तो समस्या और बढ़ती जाएगी। अस्पताल में इन दिनों बुखार उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है।

जहरीले जानवरों का बना रहता है खतरा

शहरमें बारिश के बाद जगह-जगह झाडिय़ां उग आई है। इन झाडिय़ों से आसपास रहने वाले लोगों को हर समय डर लगा हुआ है। क्योंकि इन झाडिय़ों में से कभी भी जहरीले सांप के अलावा दूसरे जीव जंतु निकलने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बालाजी रेजिडेंसी के लोगों ने बताया कि झाडिय़ों बढ़ने से यहां सड़क पर रोजाना सांप नजर आते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन इससे बेखबर हैं।

यहां भी है समस्या

}कलेक्ट्रटचौराहा

}भाटकड़ा कॉलोनी

}बालाजी रेजिडेंसी

}कृष्णापुरी

}संपूर्णानंद कॉलोनी

}माली समाज रोड

}आदर्श नगर जाने वाला रास्ता